silli(ranchi) सिल्ली रेलवे स्टेशन पर हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन के पुनः ठहराव की स्वीकृति मिलने पर झारखंड जनकल्याण सेवा संस्थान, सांसद प्रतिनिधि , विधायक प्रतिनिधि, स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने सांसद संजय सेठ के प्रति आभार व्यक्त किया है। झारखंड जनकल्याण सेवा संस्थान के सचिव भरत देव साय ने कहा कि कोरोना काल से ही सिल्ली स्टेशन पर इस्लामपुर हटिया एक्ट्रेसप्रेस ट्रेन का ठहराव बंद था। स्थानीय समाजिक संगठन, जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों के लगातार आग्रह एवं सांसद संजय सेठ के प्रयास से इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का सिल्ली स्टेशन पर ठहराव संभव हो रहा है। इस बाबत उन्होंने सांसद समेत स्थानीय सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों को धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार जताया है। आभार व्यक्त करने वालों में गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी,पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, सिल्ली रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य विनय महतो धिरज, भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष विनोद प्रसाद साहू, आजसू प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, समाजसेवी अजित महतो, झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान के विश्वनाथ साय,शशि सोनार, सुरेश मुंडा, बादल मुंडा, विंध्याचल राय, गुड्डू गोस्वामी, मनोज साव, संतोष कोइरी, निर्मल मंडल, हेमंत नायक समेत स्थानीय लोग शामिल हैं।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.