 |
कुलदीप साहू |
अनिल कुमार चौधरी/Angara(ranchi) राजस्व कर्मचारी कुलदीप साहू और अमीन प्रभु पाहन को एसीबी ने मंगलवार को गिरफतार कर लिया। कुलदीप साहू को एक रैयत से काम कराने के नाम पर घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। एसीबी की टीम तीन वाहन में अंचल कार्यालय पहुंची थी। रैयत से पैसा लेकर कुलदीप साहू ने अपने बैग में डाला था। रुपए की बरामदगी बैग से हुई।
 |
प्रभु पाहन |
कुलदीप अनगड़ा प्रखंड के हल्का सात का कर्मचारी था। हाल के समय में अनगड़ा अंचल कार्यलय में जमीन संबंधित काम कराने में काफी भ्रष्टाचार फैली है। बगैर लेन देन का कोई काम नही होता है। अनावश्यक रूप से रैयतों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है। बताया जाता है की कई और राजस्व कर्मचारी एसीबी के रडार में है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.