chandankyari(ranchi) आजसू पार्टी की कुसुमक्यारी पंचायत की बैठक शुक्रवार को चंडी फुटबाल मैदान में हुई।इस मौके पर पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि चंदन कियारी के विकास के लिए बहुत काम करना है, तभी राष्ट्रीय फलक में चंदनकियारी महक का अहसास होगा। कहा की छोटे छोटे पुल सड़क के शिल्यानाश से राष्ट्रीय स्तर पर चंदनकियारी की पहचान नहीं बना सकते, इसके लिए शिक्षा, चिकित्सा ,उद्यौगिक संस्थान की भरमार होनी चाहिए। जहां रोजगार सुलभ प्राप्त हो, उचित मजदूरी मिले, शिक्षा , चिकित्सा सस्ती हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि सचेत रहे, चंदनकियारी में राजनीति कम दुष्प्रचार अधिक हो रहा है, वास्तविक राजनीति को तिलांजलि दे दी गई है। उसे जिंदा सिर्फ आजसू पार्टी ही रख सकती है। क्योंकि आजसू के खून पसीने से झारखंड बना है। इसकी हिफाजत करना आजसू की जिम्मेदारी है। अध्यक्षता जितेन सिंह ने किया। इस अवसर पर अनवर अंसारी, सपन महतो, हासिम अंसारी, गंगाधर राय, आवेदिन अंसारी, दिलीप सिंह, हानिफ अंसारी, पहलू महतो, बलराम मोदी, सुखदेव राय, तुलसी राय, हीरा लाल रजवार, दिलचांद मोदी, सुशील राय, अनाथबन्धू राय, भागवत दास, स्वपन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
चंदनकियारी के विकास के लिए कार्यकर्ता कमर कसे: उमाकांत रजक
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.