GA4-314340326 अनगड़ा-मुरी मार्ग फोरलेन व राहे-हाहे मार्ग में गूंगानाला में बनेगा बहुप्रतीक्षित उच्चस्तरीय पुल

अनगड़ा-मुरी मार्ग फोरलेन व राहे-हाहे मार्ग में गूंगानाला में बनेगा बहुप्रतीक्षित उच्चस्तरीय पुल

angara(ranchi)  रांची सांसद संजय सेठ के प्रयासों से अनगड़ा-मुरी सड़क का फोरलेन व चौड़ीकरण कार्य विश्व बैंक के सहयोग से होगा। इस योजना में करीब 700 करोड़ रूपये खर्च होंगे। सांसद संजय सेठ ने बताया कि रांची से मुरी सड़क के चौड़ीकरण के लिए कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अभी नामकुम से अनगड़ा तक 17 किमी सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। एशियन डेवलपमेंट बैंक के द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। कहा कि यह सड़क बंगाल को सीधे झारखंड की राजधानी से जोड़ता है, इसके अलावा यह पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सांसद ने कहा कि हाहे से राहे पथ पर बहुप्रतीक्षित गूंगानाला पुल का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। इसके निर्माण के लिए 187 करोड़ की राशि स्वीकृत किया गया है। इसका निर्माण साज के द्वारा किया जाएगा। संजय सेठ ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم