GA4-314340326 विधायक के पहल पर पुणे से घर पहुंचेगा सुरेश, दो महीने से था लापता

विधायक के पहल पर पुणे से घर पहुंचेगा सुरेश, दो महीने से था लापता

silli(ranchi)  सिल्ली थाना के समीप स्थित ईचाग बस्ती से पिछले दो महीने से लापता सुरेश मुंडा को पुणे में होने की सुचना मिलने पर उसे घर लाने की व्यवस्था को लेकर परिजनों ने विधायक सुदेश कुमार महतो से गुहार लगाई। विधायक के निर्देश पर सोमवार को आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, निर्मल मंडल, मनोज साव  एवं पंसस कविता देवी ने परिजनों से  मुलाकात कर सहायता राशि सौंपा। वहीं सुरेश मुंडा  को लाने के लिए पुर्व पंसस मोती मुंडा एवं विष्णु मुंडा को पुणे रवाना किया। जानकारी के मुताबिक ईचाग बस्ती के स्व विष्णु मुंडा का 27 वर्षीय पुत्र सुरेश मंडा पिछले 20 दिसंबर 2023 को अचानक घर से चला गया। वो मानसिक अस्वस्थ भी है। परिजनों ने अपनी स्तर से काफी खोजबीन की। नहीं मिलने पर पिछले 14 जनवरी को सिल्ली थाना में गुमशुदी का सन्हा दर्ज कराया। वहीं 18 फरवरी को सिल्ली पुलिस को महाराष्ट्र पुने के पुलिस ने सुरेश मुंडा के मिलने की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना पुलिस द्वारा दी गई। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजनों ने सुदेश कुमार महतो से पुणे से सुरेश मुंडा को लाने की गुहार लगाई थी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने