rahe(ranchi) प्रखंड के फुलवार-बेहराबेड़ा गांव के मैदान में आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्टार वरियर्स रांची की टीम ने सिकीदिरी-अनगड़ा की टीम को एक गोल से पराजित किया। विजेता टीम को 30 हजार रुपये की पुरस्कार विधायक सुदेश महतो ने दिये। उप विजेता टीम को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी और सोनाहातू जिप सदस्य मंजू सिंह मूड ने नगद 20 हजार रूपये पुरस्कार में दिये। तीसरे ओर चौथे टीम 5-5 हजार पुरस्कार मुखिया गिरिबाला देवी ने दिये। संचालन अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश कुमार और धनु नाग के द्वारा किया गया। मौके पर संजय सिद्धार्थ रंगबहादुर महतो,उप प्रमुख उमेश महतो,मनोरंजन भोक्ता,महावीर महली, आदि उपस्थित थे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमिटि के रघुनंदन महतो, लालदेव महतो बुद्धराम मुंडा,राजेश लोहरा,लखिन्द्र मुंडा, सहित सभी सदस्यों का योगदान रहा।
महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में स्टार वरियर्स रांची का कब्जा
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.