angara(ranchi) एसएसबी 26वी वाहिनी के द्वारा मंगलवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत समवाय हूंट में 28 लाभार्थी के बीच उन्नत नस्ल का देशी बकरा वितरण किया गया। सभी लाभार्थी को एक बकरा व एक बकरी प्रदान किया गया। वितरण कमांडेंट एसडी शेरखाने ने की। सुदूरवर्ती गांव के लोगों को स्वालंबी बनाने के उददेश्य से पिछले कई वर्षो से एसएसबी के द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बकरा का वितरण इसी उददेश्य को लेकर किया गया है। कमांडेंट ने कहा कि पशुधन से आप अतिरिक्त आय का स्रोत बना सकते है। इस पशुधन का उचित देखभाल करे। साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे पशुधन से सम्बंधित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारी, ग्राम पंचायतों के मुखिया, स्थानीय पुलिस के अधिकारीगण एवं बालकर्मी उपस्थित थे।
एसएसबी ने 28 लाभार्थी के बीच किया उन्नत देशी नस्ल के बकरी सेट का वितरण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.