angara(ranchi) भाजपा रांची ग्रामीण के लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने सुरेंद्र कुमार महतो का शुक्रवार को गोंदलीपोखर में अभिनंदन सम्मान किया गया। अभिनंदन भाजपा, आजसू व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया। मौके पर सुरेंद्र महतो ने कहा कि पार्टी ने उनपर लगातार जो विश्वास किया है उसपर उसे पूरे निष्ठा के साथ खरा उतरने का पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिप सदस्य सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुंडा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता गुरूचरण सिंह, अखिलेश शर्मा, राजेन्द्र महतो, राजू प्रमाणिक, सुनील महतो, सिकंदर अंसारी, नरेश साहू, रवि साहू, मणिराम महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.