GA4-314340326 ग्रामीणों संग चौपाल में बैठे सांसद संजय सेठ

ग्रामीणों संग चौपाल में बैठे सांसद संजय सेठ

रात्रि चौपाल हेसल में सांसद संजय सेठ
angara(ranchi)  गांव चलो अभियान के तहत गांवों में प्रवास कर रहे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने व ग्रामीणों से मिलने रविवार की रात सांसद संजय सेठ हेसल पहुंचे व ग्रामीणों के साथ चौपाल पर बैठे। लोगों की समस्याओं को सुना। सांसद संजय सेठ ने लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश सशक्त हुआ है। विकसित देश भी भारत के लोहा को मानने लगे है। महिलाओं को सम्मान बढ़ा। गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा किया गया। चौपाल की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। सुबह में जैलेन्द्र कुमार ने वाल राइटिंग की। फिर एक बार मोदी सरकार नारा को दीवार दीवार में लिखा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर महतो, वनमाली महतो, रामेश्वर महतो, विष्णु महतो, रवि महतो, नागेन्द्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

चौपाल कैमरे की नजर में..


वाल राइटिंग करते जैलेन्द्र कुमार


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم