GA4-314340326 आबुआ आवास की प्राथमिकता सूची को लेकर अनगड़ा प्रखंड मुखिया संघ ने कराया आपत्ति दर्ज

आबुआ आवास की प्राथमिकता सूची को लेकर अनगड़ा प्रखंड मुखिया संघ ने कराया आपत्ति दर्ज

विरोध प्रदर्शन करते मुखिया संघ के सदस्य
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  आबुआ आवास की प्राथमिकता सूची को लेकर अनगड़ा प्रखंड मुखिया संघ ने मंगलवार को बीडीओ के समक्ष आपत्ति दर्ज कराया।  इस मामले को लेकर मुखिया संघ के सदस्य सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा के नेतृत्व में अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय से मिला। अपनी आपत्ति दर्ज कराया। और प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। रौशनलाल मुण्डा ने बताया कि आबुआ आवास की जो लाभुक सूची जारी किया गया है उसमें काफी गड़बड़ी है। ग्रामसभा से स्वीकृत सूची की जगह अयोग्य लाभुकों को जारी सूची में रखा गया है। संपन्न लोगों को लाभुक बनाया गया है। इसके लिए बकायदा नाम के साथ सूची जारी किया गया। साथ ही अनेक जरूरतमंद आवासहीन लाभुकों को सूची से बाहर कर दिया गया। रौशनलाल मुण्डा ने बताया कि प्रखंडकर्मियो के द्वारा ग्राम पंचायत में जाकर आवास योजना के प्रस्तावित लाभुकों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ। जिससे गड़बड़ी हुआ। इधर अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत आबुआ आवास योजना के लाभुकों का चयन किया गया है। पंचायतवार सूची जारी कर दी गई है। इस अवसर पर मधुसूदन मुण्डा अनगड़ा, जोन्हा मुखिया कृष्णा मुण्डा, सीमा देवी अनगड़ा, सावित्री देवी सुरसू, सीमा देवी राजाडेरा, रामानंद बेदिया टाटी, राजेन्द्र बेदिया हरातू, भुवनेश्वर बेदिया नवागढ़, शांति मुंडा गेतलसूद, शांति देवी लुपुंग, क्रिस्टिना तिर्की पैका, राजेश पाहन हेसातू आदि उपस्थित थे। 

अनगड़ा में कुल 803 आबुआ आवास में हेसल को सबसे अधिक 48 व पैका को सबसे कम 27 आवास का हुआ आवंटन

अनगड़ा प्रखंड को कुल 803 आबुआ आवास योजना आवंटित किया गया है। बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 2.30 लाख रूपये दी जाएगी। इसमें तीन कमरा, एक कीचन के साथ साथ शौचालय भी बनाया जाएगा। इस आवास योजना में अजजा को 45 फीसदी, अजा को 5 फीसदी, अल्पसंख्यक को 10 फीसदी, ओबीसी को 35 फीसदी व सामान्य वर्ग को 5 फीसदी आवास का आवंटन किया गया है। वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार आवास का आवंटन पंचायतवार किया गया है। अनगड़ा में सबसे अधिक 48 आवास हेसल पंचायत व सबसे कम 27 आवास पैका पंचायत को दिया गया है। अन्य पंचायतों में अनगड़ा 37, बरवादाग 43, बीसा 31, बोंगईबेड़ा 34, चतरा 41, चिलदाग 42, गेतलसूद 43, गुड़ीडीह 42, हरातू 39, जोन्हा 36, कुच्चू 42, लुपुंग 28, नवागढ़ 41, राजाडेरा 37, सालहन 43, सिरका 36, सुरसू 31 आबुआ आवास दिया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم