silli(ranchi) प्रखंड के गेड़बीर आसपास के क्षेत्रों में बीते रात हांथियों के क्षुंड पहुंचने से ग्रामीण दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक भांजियों ने गेड़ेबीर निवासी फणिभूषण करमाली, भद्रु करमाली, भूषण करमाली, विक्रम बेदिया के पक्का मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी करीब 18 की संख्या में हैं। छह बच्चे भी है। बीते रात करीब 9 बजे हाथियों का झुंड सरग डीह प्रर्चांदु पहाड़ के जंगल से स्वर्णरेखा नदी पार करके गांव प्रवेश कर गए। लोग सोने ही जा रहें थे इतने में हाथियों का बच्चा फनी भूषण के घर में घुस के घर में ही बैठ गया। तब घर वाले निकालने लगे नहीं निकल रहा था । इसी बीच बच्चे की खोज में अन्य हांथी घरों को तोड़ कर घुस गए। जहां घर में रखे चावल और धान खा गए। वन विभाग को सूचना रात को ही दे दी गई थी। हाथी भगाओ दल भगाने में जुटे है। हाथी अभी आस पास के जगलों ने शरण लिये गुए है। वहीं ग्रामीण भी भयभीत है।
18 हाथियों का झुंड पहुंचा गेड़ेवीर, ग्रामीणों में दहशत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.