sonahatu(ranchi) विधायक सुदेश महतो ने शनिवार को सोनाहातू प्रखंड के विरदीडीह गांव ओर तेलवाडीह गांव में 2 करोड़ 19 लाख से बनने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किये। विरदीडीह से सालसुद तक सड़क निर्माण 83 लाख की लागत से बनाया जायेगा। तथा डी मोड से तेलवाडीह होते हुये परमजाड़ेया तक 1 करोड़ 26 लाख से बनाया जायेगा। शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुदेश महतो ने कहा कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है।शिक्षा को लेकर हाई स्कूल और मिडिल स्कूल में स्मार्ट क्लास, स्टूडेंट्स बस सेवा,लाइब्रेरी, आदि की सुविधा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर हर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र को विकसित किया जा रहा है।हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम किया जा रहा है।प्रखंड के सभी जर्जर सड़क का मरम्मत किया जायेगा।गांव में राजनीतिक जागरूकता लाने का काम किया गया है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। मौके पर सुनील सिंह,चितरंजन महतो,श्याम महतो,संजय महतो,फणीभूषन सिंह मुंडा, तिलोक कर्जी, सुषेन प्रामाणिक,मनोहर सिंह मुंडा,दीनबंधु मुंडा,खेत्र मोहन सिंह मुंडा,फगुराम महतो,आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुखिया ब्रजकिशोर सिंह मानकी अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये। सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.