GA4-314340326 दिव्यांगों को नही मिला आबुआ आवास, किया प्रखंड मुख्यालय में किया तालाबंदी, होता रहा हंगामा

दिव्यांगों को नही मिला आबुआ आवास, किया प्रखंड मुख्यालय में किया तालाबंदी, होता रहा हंगामा

angara(ranchi)  दिव्यांग जनों को आबुआ आवास देने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांग रोजगार अधिकार मंच के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। मंच के सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय परिसर में तालाबंदी कर दिया। इससे बीडीओ व सीओ सहित अन्य पदाधिकारी प्रखंड कार्यालय के अंदर अपने अपने चैंबर में कैद हो गये। काफी मान मनव्वल के बाद भी दिव्यांग जन ताला खोलने का तैयार नही हुए। मंच के सदस्यों का कहना था कि एक भी दिव्यांग जन को आबुआ आवास योजना का लाभार्थी नही बनाया गया है। इनका कहना है कि जब तक प्रखंड प्रशासन आबुआ आवास का लाभार्थी नही बनाता है तालाबंदी जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रभात कुमार बेक ने बड़ी मशक्कत कर ताला तो खुलवाया दिया लेकिन दिव्यांगों ने मेन गेट जाम कर दिया। इससे आम जनता भी प्रखंड मुख्यालय तक नही पहुंच पाया। प्रखंड दिवस होने के कारण सुदूरवर्ती क्षेत्रों से काफी संख्या में जनता अपना अपना काम लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंची थी। लेकिन मंच के लोग किसी को प्रखंड कार्यालय के अंदर नही जाने दे रहे थे। काफी देर तक हंगामा व नारेबाजी होती रही। नेतृत्व कर रहे मंच के अध्यक्ष तबरेज अंसारी ने बताया कि एक भी दिव्यांग को आवास योजना का लाभुक नहीं बनाना यह दर्शाता है कि हमारे साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। बाद में बीडीओ जयपाल सोय से सकारात्मक वार्ता के बाद दिव्यांगों ने आंदोलन समाप्त किया। मंच के सदस्यों ने दिव्यांग जनों के लिए प्रखंड मुख्यालय में शौचालय बनाने की मांग की। इसपर बीडीओ ने सकारात्मक कारवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दिव्यांग संघ अध्यक्ष के तबरेज खान, सचिव लीला देवी, कोषाध्यक्ष रामदयाल सिंह, सुकेश महतो, सीकरी मुंडा, सुखदेव महतो, मोहरनाथ, पूजा देवी, संदीप मुंडा, नीरज सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم