silli(ranchi) सिल्ली पंचायत के जाम टोला में शनिवार को भाजपा सिल्ली शक्ति केंद्र की बैठक भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष विनोद प्रसाद साहू के अध्यक्षता में की गई। बैठक में भाजपा के रांची लोकसभा विस्तारक जयकांत पासवान एवं सिल्ली विधानसभा विस्तारक मनीष कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में गांव चलो अभियान के तहत सिल्ली शक्ति केंद्र के सभी बुथ अध्यक्षों के साथ चर्चा की गई। जयकांत पासवान ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं को लोगों तक पहुंचना है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गांव चलो अभियान को अति महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 4 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विधानसभा के सभी मंडलों में सभी गांव में प्रवासी कार्यकर्ता एक दिन 24 घंटे का प्रवास कर संपर्क अभियान चलाएंगे तथा सरकार द्वारा आम जनमानस के उत्थान के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजना को लाभ ले सके। मौके पर मनीष कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई कई योजनाएं हैं जो सीधा लोगों को लाभ पहुंचाते है। इसलिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी बनती है को अपने-अपने पंचायत और गांव में लोगों को योजनाओं के बारे में अवगत करायें। बैठक के दौरान बूथ अध्यक्षों को कई जिम्मेदारी सौंप गई। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद साय, पुर्णिमा सिंह देव, शैलेन्द्र बड़ाइक, कांचन सोनार, गुलाब सिंह, सुरज गोरांई, प्रदीप सोनार , अंबुज रजक, हेमंत कोइरी, कृष्णा रविदास, रामचरण बेदिया, विवेकानंद महली, रघुनाथ साय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गांव चलो अभियान के तहत सिल्ली में भाजपा की बैठक
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.