Angara/ranchi अनगड़ा मंडल भाजपा द्वारा रविवार को हेसल स्थित बूथ न 105 में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने प्रवास किया। इस दौरान वे अपने पोषक क्षेत्र के मतदाताओं से मिले। साथ में भोजन किया। जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को मोदी सरकार द्वारा पिछले एक दशक के दौरान किया गया नीतिगत बदलाव, विकाश योजना, कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी।
साथ ही बूथ अध्यक्ष प्रताप महतो के आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाया। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आत्मनिर्भर व नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, प्रताप महतो, कार्तिक महतो सहित अन्य उपस्थित थे।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.