GA4-314340326 आजसू पार्टी ने किया जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

आजसू पार्टी ने किया जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

 silli(ranchi)  विधायक सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को  गांवों में जाकर जरुरतमंद एवं बृद्ध जनों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोड़ाडीह ऊपरटोला, कोयलाकोचा, बिचटोला, निचेटोला, कदमटांड, ठिंगठिंग पाखना आदि गांव में कंबल वितरण किया। मौके पर जयपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए विधायक द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। आजसू पार्टी  हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। इस मौके मौके पर डबलु महली, सुनील गोस्वामी, आरती देवी, भारती देवी,चूल्हा प्रमुख, ग्राम प्रभारी, पंचायत प्रभारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم