सोनाहातू में 5 करोड़ 50 लाख से बनेगा 6.8 किलोमीटर सड़क

 sonahatu(ranchi) विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को सोनाहातू प्रखंड के तेतला गांव में सड़क निर्माण कार्य का आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जाड़ेया-तेतला-पतराहातू तक 6.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 5 करोड़ 50 लाख से बनाया जायेगा। इस दौरान विधायक निधि से जिन्तुडीह गांव में 4 लाख 18 हजार से 300 फीट निर्माण कार्य तथा वनडीह गांव में 4 लाख 18 हजार की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास किये। शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुदेश महतो ने कहा कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है।शिक्षा को लेकर हाई स्कूल और मिडिल स्कूल में स्मार्ट क्लास, स्टूडेंट्स बस सेवा, लाइब्रेरी, आदि की सुविधा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर हर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र को विकसित किया जा रहा है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम किया जा रहा है। प्रखंड के सभी जर्जर सड़क का मरम्मत किया जायेगा। गांव में राजनीतिक जागरूकता लाने का काम किया गया है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। हमारा लक्ष्य जेनरेशन को विकसित करना है। मौके पर सुनील सिंह, संजय सिर्द्धार्थ,चितरंजन महतो, अशोक महतो,सुषेन प्रामाणिक,बुधेश्वर महतो,महादेव महतो,विदेशी महतो,आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم