हलमाद में तीन दिवसीय मकरसंक्रांति मेला सम्पन्न

 silli(ranchi)  प्रखंड के हलमाद स्वर्ण रेखा नदी के शिवघाट पर आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक मकर संक्रांति टुसु मेला मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन मंगलवार को विधायक एवं भाजपा के जैलेन्द्र कुमार, आजसू के जलनाथ चौधरी, आतिश कुमार, सुशील महतो आदि ने टुसु प्रतिभागि महिला टोली को मोमेंटो एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। विधायक के आग्रह पर महिलाओं ने पारंपरिक टुसू गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन तुलसी प्रमाणिक ने किया। विधायक ने सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मेला कमेटी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने नदी के बीच स्थित शिव लिंग की पुजा अर्चना भी की। नदी तट पर आयोजित मेले में झुला, मिकी माउस समेत तरह तरह की दुकानें लगी। आयोजन में आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने भरपूर सहयोग किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم