silli(ranchi) सिल्ली बजार में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दो दुकान व एक मकान का दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी करने का असफल प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक सिल्ली बजार आदि दुर्गा मंदिर के समीप स्थित बर्तन की दुकान में मंगलवार रात्रि को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। दुकानदार सुरेश केशरी के पुत्र राकेश केशरी ने बताया कि मंगलवार रात्रि 8 बजे वह दुकान के दरवाजे में तीन ताले एवं दो इंटरलॉक लगाकर घर गया था। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी। दुकान पहुंचकर देखा तो पाया कि दुकान के दरवाजे के तीनों ताले तोड़कर चोरों ने दुकान में चोरी का प्रयास किया मगर इंटरलॉक ताले नहीं तोड़ पाने के कारण चोर दुकान में प्रवेश नहीं कर सके। घटना की जानकारी सिल्ली पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी लालजी ने दुकान का मुआयना कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावे अज्ञात चोरों ने बुंडू चौक स्थित वीरेंद्र दत्त के राशन दुकान एवं यूनियन बैंक के समीप स्थित राजू भगत के मकान के ताला तोड़कर चोरी का भी असफल प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक किसी ने प्राथमिक दर्ज नहीं कराई है। वहीं व्यावसायिक संघ ने सिल्ली पुलिस से रात्रि गस्त बढ़ाने की मांग की है।
सिल्ली बजार में एक ही रात में चोरों ने दो दुकान व एक मकान का ताला तोड़ा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.