silli(ranchi) आजसू पार्टी सिल्ली नगर कार्यालय में शुक्रवार को स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आजसू पार्टी केंद्रीय समिति द्वारा सिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव को केंद्रीय सदस्य मनोनीत करने पर पुरे नगर के कार्यकर्ताओं ने पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव को बधाई देते हुए केंद्रीय समिति का आभार जताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी अध्यक्ष सह विधायक सुदेश कुमार महतो व केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, बुद्धिजीवी मंच के सदस्य एवं नगर के कार्यकर्ताओं ने पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव को माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर विधायक ने कहा कि आने वाले समय में राजा साहब के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मौके नरोत्तम गोरांई, भागवत सोनार, विजय मंडल, हरे कृष्ण कोइरी, तपन विश्वकर्मा, गणेश साहू, रवि सिंह, वुमन अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, शशि सोनार, विश्वनाथ साय, मो अनवर, पंकज साहू, संजित सिंह देव, गुड्डू गोस्वामी, संदीप सिंह देव, रतन कोइरी, निमाया रजक, मंजूर आलम, किशन आश, संजय कोइरी, मानिक रवानी समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सियासत: सुदेश ने पदाधिकारी बनाया और बधाई देने भी पहुंचे
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.