silli(ranchi) ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की शादी गांव के मंदिर में कराया। दुसरे ही दिन लड़के के घर से लड़की को परिजन जबरन अपने साथ ले गए। प्रेमी के द्वारा थाने में आवेदन देकर प्रेमिका को वापस लाने की गुहार लगाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक मुरी ओपी अंतर्गत कांटाडीह गांव निवासी रसिक महतो के पुत्र राहुल महतो का सिल्ली थाना के लोवादाग निवासी दुर्गाचरण के पुत्री से पिछले 6 महीने से अधिक दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच पिछले एक माह पुर्व राहुल महतो ने अपने प्रेमिका को लेकर बेंगलुरु चला गया था। लड़की के परिजनों ने इस मामले को लेकर सिल्ली थाना मे सुचना भी दी गई थी। सिल्ली पुलिस ने फोन द्वारा राहुल से संपर्क कर लड़की को सिल्ली लाने की हिदायत दी। वहीं सूचना पाकर बीते शनिवार को लड़की खुद सिल्ली थाने पहुंची। वहीं पुलिस द्वारा लड़के एवं उनके परिजनों को भी थाना बुलाया। वहीं लड़की ने अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर राहुल के साथ रहने की बात कही। इस दौरान दोनों परिजन थाने परिसर में ही आपस में तू तू मैं मैं करने लगे। लड़की को मनाने के बावजूद नहीं मानने पर देर शाम परिजन वापस घर चले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि दोनों के बालिग होने के कारण उन्हें थाना से जाने दिया गया था। शनिवार रात कांटाडीह के ग्रामीणों ने गांव के शिव मंदिर में दोनों का विवाह कराया था।
प्रेमी युगल की मंदिर में कराई शादी, परिजन जबरन लड़की को ले गए घर
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.