angara(ranchi) भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में राम भक्तों ने रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर गेतलसूद के पास साफ-सफाई की। पूरे मंदिर को पानी से घोया गया। गंदगी की सफाई की गई। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पूरा देश राम की भक्ति में डूबा है। सोमवार को एतिहासिक राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव के सभी मंदिरों की साफ-सफाई की गई है। पूरा वातावरण राममय हो गया है। सफाई अभियान में उपमुखिया शंकर बैठा, पूर्व मुखिया गौरी शंकर मुंडा, संजय नायक, बिगेश्वर महतो, बीचा उरांव, बटेश्वर गोस्वामी, कृष्णा साहू, धरमवीर नायक आदि शामिल थे।
गेतलसूद में दुर्गा मंदिर की हुई साफ सफाई
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.