angara(ranchi) भोगता समाज विकास संघ के सदस्यों ने शनिवार को झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोगता का सहेदा मोड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत सह नागरिक अभिनंदन किया। इसका नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष साहेबराम भोगता, केन्द्रीय प्रधान महासचिव पारसनाथ भोगता व प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह भोगता कर रहे थे। सत्यानंद भोगता सिकिदिरी में आयोजित फुटबाल टु़र्नामेंट के फाइनल समारोह में शामिल होने जा रहे थे। साहेबराम भोगता ने बताया कि सत्यानंद भोगता के नेतृत्व में किये गये आंदोलन के कारण ही भोगता जाति को अजजा की सूची में शामिल किया गया। पारसनाथ भोगता ने बताया कि भोगता जाति को सामाजिक अधिकार तो मिल गया, अब हमें आर्थिेक व शैक्षणिक विकास के लिए काम करना है। वीरेन्द्र सिंह भोगता ने बताया कि भोगता जनजाति को अब राजनीतिक रूप से जागरूक होना होगा। इस अवसर पर अजय भोगता, कृष्णा भोगता, महावीर भोगता, अशोक गंझू, विनय भोगता, सागर सिंह, बाबुलाल भोगता, राजेश भोगता, विशाल सिंह, विकास भोगता, शिवम भोगता, बालेश्वर भोगता, रूकेश भोगता, परनू उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।
भोगता समाज ने किया मंत्री सत्यानंद भोगता का अभिनंदन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.