रूपसोना नर्सिंग कालेज: अंजली केरकेटटा मिस फ्रेशर व अनूप कुमार मिस्टर फ्रेशर्स बने

angara(ranchi)  रूपसोना नर्सिंग कालेज हेसल में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग सह फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। मौके पर सत्र 2023 के जीएनएम व बीएससी के सभी नवागत प्रशिक्षुओं को गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। साथ ही सीनियर बैच के प्रशिक्षुओं ने इनका मार्गदर्शन किया। क्रिसमस गैदरिंग का उदघाटन स्कूल की निदेशक सोनोती टुडू ने दीप प्रज्जवलित कर की। मौके पर नये बैच के अंजली केरकेटटा को मिस फ्रेशर व अनूप कुमार को मिस्टर फ्रेशर्स बने। क्रिसमय गैदरिंग में कैरोल गीत गाया गया। प्रभु ईशा के जन्म को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। चरनी बनाया गया। प्रशिक्षुओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। 

सोनोती टुडू ने कहा नर्सिंग क्षेत्र में सेवाभाव का ही है महत्व 

सोनोती टुडू ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में सेवाभाव का ही महत्व है। नर्सिंग को सिर्फ रोजगार सृजन से जोड़कर नही देखे, बल्कि इसे आत्मसंतुष्टि के लिए किया जाने वाला कार्य के रूप में देखे। सोनोती टुडू ने कहा की क्रिसमस आपसी भाईचारगी के साथ शांति और सद्भावना का संदेश देता है। उन्होने एएनएम, जीएनएम, बीएससी  नर्सिंग आदि के नए सत्र के छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। मौके पर प्रिंसिपल पी. विजयाश्री, वाइस प्रिंसिपल इस्थर दीपिका टोप्पो, शिक्षिका सुष्मिता दयाल, सुरभि लिंडा, पूर्णिमा टूडडू, सुशील मिश्रा, सुलोचना तिर्की, सुषमा दियोगोम, श्वेता रश्मि लकड़ा, अंशु रश्मि तिग्गा, कुसुम बोदरा, पूनम कुजूर, बिरजा प्रसाद राऊत, रिचा तिग्गा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم