silli(ranchi) प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गई। इस दौरान सभी विभाग के कार्यो की समीक्षा भी की गई। प्रमुख ने कहा सिल्ली प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड में शामिल किया गया है। प्रखंड में विकास कार्यक्रम को मिलजुल कर करना होगा इसके लिए सभी पंचायत में ग्रामीणों के बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराते हुए विकास कार्य को धरातल पर उतरना होगा। इस कार्य में पंचायत प्रतिनिधियों की भी नैतिक जिम्मेदारी बनता है कि प्रखंड को मॉडल और बेहतर बनाने में सहयोग करें। बैठक में उप प्रमुख आरती देवी, नये बीडीओ रेणु बाला के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बीडीओ की पंचायत समिति सदस्यों के साथ यह पहली मासिक बैठक थी। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से प्रखंड प्रमुख को अवगत कराया। जिसमें बिजली, पानी, शिक्षा, पीएम आवास, विद्युत आपूर्ति, राशन वितरण में अनियमितता, भूमि परिमार्जन, स्वास्थ्य समेत विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई चर्चा
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.