सिल्ली झारखंड ग्रामीण बैंक के दुर्व्यवहार के खिलाफ महिलाओ ने विधायक से की शिकायत

 silli(ranchi)  सिल्ली स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक व  कैशियर मनीष कुमार के द्वारा  लगातार किये जा रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ में महिलाओ ने गुरूवार को विधायक सुदेश कुमार महतो से शिकायत की। सुलुमजुड़ी के महिला समिति के महिलाओं ने कहा कि खाता संबंधी कुछ भी जानकारी प्राप्त करने पर बैंक द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती है। वहीं बिना जानकारी दिए लोन की रकम महिला समिति के बचत खाते में डाल दिया गया है। जिसपर समिति के महिलाओं से लोन की ब्याज देने का लगातार दबाव दिया जा रहा है । दोपहर में लंच की बात कर अचानक गेट बंद कर दी जाती है।  हम सभी महिलाएं दूरदराज से टेंपो भाड़ा खर्च कर बैंक परिसर पहुंचते हैं। और हमारे काम को लेकर किसी न किसी बहाना  बनाकर टाल दिया जाता है साथ ही दुर्व्यवहार भी किया जाता है। यह स्थिति पिछले कई महीनों से चल रही है। इस पर विधायक सुदेश कुमार महतो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर उपस्थित सिल्ली बीडीओ रेणु बाला को इस पर पहल करने का निर्देश दिया।

वीडीओ देखे: 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم