सर्वोदय स्कूल राहे में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

 rahe(ranchi) प्रखंड स्थित सर्वोदय स्कूल में बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल के बच्चों के द्वारा जनजातीय नृत्य एवं गाना प्रस्तुत किया गया।साथ ही  स्कूल के बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पठारी जनजाति समिति, बुंडू के अध्यक्ष देवी सिंह मानकी और सचिव कार्तिक झरिया उपस्थित रहे। वहीं स्कूल की ओर से प्रबंधक सुनील कुमार महतो , प्राचार्य ज्ञान महतो, हराधन महतो एवं सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم