angara(ranchi) सिकिदिरी में चल रही जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में गुरूवार को 100 मीटर फर्राटा दौड़ बालिका का गोल्ड सुषमा कुमारी ने जीता। जबकी रजत लवली कुमारी व कांस्य विजेता कुमारी ने जीता। इसके अलावा लौंग जंप जूनियर बालिका श्रेया कुमारी स्वर्ण, शीतल जायसवाल रजत, स्वाति मंडल कांस्य, लॉन्ग जंप सब जूनियर रिया कुमारी स्वर्ण, खुशबू कुमारी रजत, मनीषा कुमारी कांस्य, लॉन्ग जंप सब जूनियर बालक प्रीतम कुमार स्वर्ण, अनुज करमाली रजत व आकाश गंझू ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि रांची विवि के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी ने सभी सफल प्रतिभागी को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
डा. चौधरी ने कहा कि 100 खेलों के महाकुंभ में सम्मिलित होकर अभिभूत हूं। एक बच्चें खेल के भविष्य है। ऐसे आयोजन के लिए संस्थान के सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार एवं संचालन कोषाध्यक्ष रमण कुमार ने किया। इस मौके पर महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार, खेल प्रभारी अमन जायसवाल, राष्ट्रीय प्रशिक्षक पिंकी कुमारी, खेल सह प्रभारी रोहित क्षेत्री, सक्रिय सदस्य विजय सिंह, कुंती देवी, मघु करमाली, संजय राणा, संजू गोस्वामी, भोला करमाली, संदीप कुमार वर्मा, विजय रजवार, रवि करमाली, विवेक, अमित महतो, आदि मौजूद थे।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.