angara(ranchi) सिकिदिरी फुटबाल मैदान में चल रही खेल महोत्सव के तीसरे दिन गुरूवार को 400 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में शांति कुमारी, जूनियर बालक वर्ग में नीरज रजवार व जूनियर रिले में श्रेया ग्रुप ने गोल्ड जीता। सीनियर बालिका में सिल्वर रीता कुमारी, ब्रांज सीता कुमारी कांस्य, जूनियर बालक सिल्वर आयुष कुमार व ब्रांज पवन गंझू, रिले में सिल्वर सोनी ग्रुप व ब्रांज स्वाती ग्रुप ने जीता। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, विशिष्ट अतिथि गेतलसुद पंचायत की मुखिया शांति देवी व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा ने सभी विजेता खिलाडियों को पदक, सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। खेल महोत्सव का आयोजन जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी कर रही है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, खेल प्रभारी अमन जायसवाल, मिडिया प्रभारी, दिलीप कुमार, बालिका कोच पिंकी कुमारी, रीता कुमारी, संजय राणा, विजय रजवार, अमित महतो, विवेक प्रधान, संदीप कुमार वर्मा, रोहित कपटदार, कार्तिक, सेवाराम आदि मौजूद थे।
सिकिदिरी खेल महोत्सव में 400 मीटर में शांति, नीरज रजवार, व रिले में श्रेया ग्रुप ने जीता गोल्ड
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.