सिकिदिरी खेल महोत्सव: गोला फेंक का गोल्ड रितिका सैनी ने जीता

angara(ranchi)  सिकिदिरी मैदान में खेली जा रही जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव के छठे दिन गोला फेंक बालिका सबजूनियर का गोल्ड रितिका सैनी ने जीता। इस स्पर्धा में सेजल जायसवाल को रजत पदक व रूपाली जायसवाल को कांस्य मिला। तावा फेंक बालिका जूनियर में पूनम कुमारी को गोल्ड, खुशबू कुमारी को रजत, कुमारी क्षेत्री ने कांस्य जीता। 800×4 रिले सीनियर का गोल्ड जगदीश ग्रुप ने जीता। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी प्रभात कुमार लाल और विशिष्ठ अतिथि सिकिदिरी थाना के पूर्व थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिन्हा ने पदक व सर्टिफिकेट देकर सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया।  प्रभात कुमार लाल ने कहा कि समिति संसाधन के बावजूद इतने सुदूर क्षेत्र में इतना भव्य आयोजन सराहनीय है। प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा की यह संस्थान सिकिदिरी क्षेत्र के की प्रतिभा को वर्षो से बेहतर मंच दे रही है। संस्थान की ओर से आज बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। सभी अतिथियों को संस्थान की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, खेल प्रभारी अमन जायसवाल, रोहित क्षेत्री, सदस्य विजय सिंह, कुंती देवी, संजय राणा, विजय रजवार, विवेक बेदिया, कार्तिक महतो, भोला करमाली, अक्षय, ऋषभ, विकास आदि मौजूद थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم