सिकिदिरी खेल महोत्सव: गोला फेंक व तावा फेंक का गोल्ड रीता कुमारी ने जीता

angara(ranchi)  जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव के सातवें दिन सोमवार को सीनियर बालिका वर्ग में गोला फेंक व तावा फेंक का गोल्ड रीता कुमारी ने जीता। गोला फेंक में दीपशिखा को रजत, व नया मिंज को कांस्य मिला। तांवा फेंक में दीपशिखा मण्डल को रजत व रिया कुमारी को कांस्य, जुनियर तावा फेंक में खुशबू को स्वर्ण पदक, दिया थापा क्षेत्री रजत, सुशीला कुमारी कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य नामकोम मध्य रामवतार केरकेट्टा, विशिष्ट अतिथि अनगड़ा जिप सदस्य राजेन्द्र सिंह शाही मुंडा, कांके पूर्व के वनरक्षी एवं वन विभाग यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण महतो, भाजपा नेता देवराज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमिताभ धीरज ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को पदक व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किए। 

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की सिकिदिरी क्षेत्र में 100 खेलों का इतना बड़ा आयोजन वाकई काबिले तारीफ़ है। उन्होने सभी खिलाडिय़ों और संस्थान को शुभकामनाएं दी। संचालन कोषाध्यक्ष रमण कुमार ने किया। मौके पर संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव सत्यपाल राउत, राजकुमार, दिलीप कुमार, अमन जायसवाल, पिंकी कुमारी, रोहित क्षेत्री, विजय रजवार, रवि करमाली, विवेक, अमित महतो, रोहित कपरदार, संदीप मुंडा, दीपक महतो, संदीप कुमार वर्मा, कुंती देवी, मघु करमाली, संजय राणा, संजू गोस्वामी, भोला करमाली, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم