राहे के लाल ने राष्ट्रीय खेल में जीता दो गोल्ड

 

rahe(ranchi) गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड लॉन बॉल टीम में दिनेश कुमार ओर सुनील बहादुर ने फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल को हरा कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया गया था। टीम के कप्तान दिनेश कुमार राहे प्रखंड के इचाहातू-गुचीडीह का रहने वाला है।दिनेश कुमार ने सिंगल मुकाबला में भी स्वर्ण पदक जीता है। राष्ट्रीय खेल में अभी तक दिनेश कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीत चुका है। राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीतने पर्  राहे प्रखंड के लोग काफी उत्साहित है। खेल प्रेमियों ने दिनेश कुमार को शुभकामनाएं देकर बधाई दिया है।इधर झारखंड टीम को स्वर्ण पदक मिलने पर टीम के साथ दिनेश को विधायक सुदेश महतो ,जिला परिषद उपाध्यक्ष बीणा चौधरी,जयपाल सिंह,सुनील सिंह, चितरंजन महतो,श्याम महतो,रंग बहादुर महतो,म्युक भूषण महतो,आदि ने बधाई दिया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم