गाराय वन देवी का हुआ शुद्धिकरण, गाराय वन को टूरिस्ट स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

angara(ranchi)  बरवादाग स्थित गाराय वन देवी की रविवार को शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया। इसके तहत गाराय वन देवी का वस्त्र बदला गया। पांरपरिक रीति रिवाज से धार्मिक अनुष्ठान रमेश पांडेय व मुख्य यजमान अमित सिंह मुण्डा उर्फ गडाम व पाहन केशव नारायण मुण्डा ने की। मौके पर गाराय वन देवी से क्षेत्र में शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। मुख्य अतिथि सोनाहातू के तेतला पंचायत के मुखिया दीनबंधु सिंह मुण्डा व व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लक्षमण महतो व कुंदन महतो थे। गडाम ने सरकार से गाराय वन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। कहा कि गाराय वन देवी का पौराणिक महत्व है। इसे धार्मिक व पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित कर रोजगार के अवसर विकसित किया जा सकता है। इस मौके पर भजन महतो, पंकज महतो, सतीश महतो, जयनारायण सिंह मुंडा, राजकिशोर महतो, जतिन कुमार मुंडा, रोहन कुमार मुंडा, प्रवीण मुंडा, भोथू मुंडा, करण महतो, गुरूनारायण मुंडा, सत्यनारायण मुंडा, मिनी देवी, पानो देवी, संगीता देवी, अप्पू देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم