बैंक ऑफ इंडिया के शाखा अदालत में अनेक लाभुकों का हुआ लोन सेटलमेंट

 silli(ranchi) बैंक ऑफ इंडिया के सिल्ली शाखा के द्वारा मंगलवार को शाखा अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय रिकवरी अधिकारी अरुण कुमार उपस्थित हुए। वहीं शाखा अदालत में ग्राहकों के ऋण के खाते जो एनपीए हो गए है उनका निपटारा किया गया। शाखा अदालत में वैसे लोगों का ऋण सेटलमेंट किया गया जो किसी कारणवश बैंक से लिया गया ऋण नहीं चुका पाए। उनका एक मुश्त पैसा लेकर सेटलमेंट किया गया।  बैंक ऑफ़ इंडिया सिल्ली शाखा प्रबंधक नितिन किशोर ने बताया कि शिविर में काफी संख्या में खातेदारी पहुंचे थे। 20 खातेदारियों के लगभग 20 लाख से अधिक रुपए की ऋण था। उसे सिर्फ 2 लाख 60 हजार में एकमुश्त सेटेलमेंट किया गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रखंड के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी गांवों में पूर्व में ही ऋण दिया गया है। वर्तमान में एनपीए हो चुका है। इसके कारण शाखा के ऋण देने की क्षमता पर असर पड़ा रहा है। इसलिए इस शिविर का आयोजन किया गया ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم