रजत पदक विजेता शशिकांत महतो व कोच वाहिद अली का मुरी स्टेशन पर भव्य स्वागत

 

silli(ranchi)  सिल्ली स्थित  बिरसा मुंडा वुशु सेन्टर के खिलाड़ी शशिकांत महतो एवं कोच वाहिद अली का मंगलवार को मुरी स्टेशन पहुंचने पर सेंटर के खिलाड़ीयों एवं स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि गोवा में आयोजित 37 वें नेशनल गेम्स में शशिकांत महतो ने रजत पदक प्राप्त कर झारखंड एवं सिल्ली का नाम रोशन किया है। उनके इस उपलब्धि पर सेंटर के संरक्षक सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, ब्रजेश प्रसाद, आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो एवं स्थानीय खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم