angara(ranchi) ई-अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी महेशपुर के द्वारा गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर किसानों को सुदृढ़ व इनकी आय दुगुनी करने को लेकर ई-अन्नदाता परियोजना का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा, विशिष्ट अतिथि पूर्व उपप्रमुख अनवर खान व ग्रामप्रधान सौभाग्य मुण्डा ने की। सोसाइटी के अरशद यार खान ने बताया कि ई-कार्ड के माध्यम से किसानों के स्वालंबन का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही किसानों की आय दुगुनी करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सोसाइटी के रामरतन साहू, समीर कुमार, अरूण कुमार चौधरी, प्रवेश कुमार, खालिक खान, शमीम खान, आकीब खान, रफीक खान सहित अन्य उपस्थित थे।
किसानों की आय दुगुनी करने को लेकर अनगड़ा में शुरू हुआ ई- अन्नदाता परियोजना
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.