आरटीसी पब्लिक स्कूल में दीपावाली उत्सव

angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में शुक्रवार को दीपावाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा चार से नौ के विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान पर विनोद वेदिया, आलोक कुमार महतो साक्षी, माही और पूजा कुमारी रही। द्वितीय स्थान पर तन्नू, रोहित और पीहू कुमारी रही जबकि तृतीय स्थान पर तमन्ना महतो, भाग्यश्री रही। सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने पुरस्कार वितरण किया। प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने बच्चों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि दीपावली लोगों में मधुरता, स्वच्छता, सादगी और सज्जनता का भाव उतपन्न करता है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। अतिथि के रूप में अविनाश कुमार एवं रंजीत कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक आनंद प्रसाद, भुवनेश्वर कुमार, घासी राम, उमेश मंडल, सुमंत कुमार, शिक्षिका कल्याणी, पुतुल नीलू, मोनाप्रिया, फुलेश्वरी, अंजली टोप्पो, स्नेहा शालनी, मधु ममता, कुसुम कुमारी का योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم