हेसल में दसई व सोहराई को लेकर 5 नवंबर को सांस्कृति कार्यक्रम व मेला

रामपोदो महतो
angara(ranchi) हेसल में दसईं एवं सोहराई के अवसर पर 5 नवंबर को रंगारंग नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक सह दुर्गा पूजा समिति हेसल के अध्यक्ष रामपोदो महतो ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता रहा है। किंतु कोरोना महामारी के कारण कुछ वर्षों के लिए स्थगित था। इस वर्ष से पुनः क्षेत्र के किसान एवं मजदूरों के मनोरंजन हेतु यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिन से ही मुर्गा लड़ाई किया जाएगा और शाम सात बजे से एक से बढ़कर एक कलाकारों के द्वारा गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें जाने-माने कलाकार उर्मिला महतो की पूरी टीम एवं कई नामी कलाकार भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم