दो दिन बाद शुरू होगा छठ महापर्व, लेकिन सिल्ली के छठ घाट में फैली है गंदगी

छठ घाट में फैली गंदगी
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) छठ घाट की अब तक सफाई तो नहीं हुई है। महापर्व छठ नजदीक आने को है। लेकिन अभी भी कई घाटों की साफ सफाई नहीं होने से घाटों के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शहर से लेकर गांव तक के छठ घाटों की साफ सफाई नही होने से श्रद्धालुओं में पर्व करने में होने वाली परेशानी को झलक रही है। श्रद्धालु अपने अपने हिसाब से छठ घाट की साफ सफाई करने की योजना बनाने में लगे हुए है। बता दें कि शहर के बीच में ही साहेब बांध है जिसके किनारे कई स्थानों पर छठ घाट बनाए गए है। जहां छठ पर्व करने के लिए लोग पहुंचते है। फिर भी अभी तक न तो प्रशासन का ध्यान इस ओर गया है और ना ही किसी संस्था का। इस बार सफाई नहींं होने से घाट पर गंदगी के कारण लोगों को खड़े होने में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

सिल्ली बीडीओ रेणूबाला
प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला ने बताया कि छठ घाट संबंधी जानकारी मुझे नहीं है परंतु जिन जगहों पर छठ पूजा की जाती है वह जगह अब तक साफ सफाई नहीं हुई चिंता के विषय है। परंतु किसके द्वारा पूर्व में की जाती थी उनसे बात कर छठ घाट को पूजा से पूर्व ठीक कर लिया जाएगा। हिंडाल्को के प्रबंधन से बात हो गई है हिंडालको घाट भी दुरुस्त कर दिया जाएगा। गूूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ घाट की साफ सफाई की जाएगी। परंतु किसी करणो की वजह से अब तक नहीं हो पाया है। परंतु पूजा से पहले पूरी तरह से सब सफाई के अलावा विद्युत साज सज्जा की जाएगी। किसी भी तरह  से श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगा इसका ख्याल रखा जाएगा। मुखिया भारत कुमार ने बताया कि घाट की साफ सफाई की जाएगी। बुधवार को मजदूर लगाया जाएगा तथा सभी घाटों को साफ सफाई की जाएगी।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم