silli(ranchi) बड़ा मुरी स्थित सीपीआईएम पार्टी कार्यालय में सोमवार को संतोष कुम्हार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। रांची जिला के जिला सचिव कामरेड सुखनाथ लोहार पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी 17 नवंबर को बुंडू में हो रहे विराट उलगुलान रैली एवं जनसभा में सिल्ली मुरी से अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज हो सके इसके लिए कमेटी के सदस्यों को गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों को जोड़ना होगा। एवं साथ ही साथ पार्टी के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इस मौके पर लोकल कमिटी सचिव कामरेड अमर महली, कामरेड अरुण महतो, कामरेड दिवाकर सिंह, कामरेड चितरंजन महतो, जितेंद्र महतो, कामरेड सदानंद सोनार, कामरेड विजय सिंह मुंडा, कामरेड रवि पद बेदिया, एवं कामरेड दीपक सोनार समेत सिल्ली मुरी लोकल कमिटी के सभी ब्रांच सचिव तथा पार्टी सदस्य उपस्थित थे।
17 नवंबर की सीपीआईएम की उलगुलान रैली व जनसभा बुंडू में
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.