angara(ranchi) राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मंगलवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलोजी में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लौहपुरूष के कारण ही आज देख का अखंड स्वरूप विद्यमान है। मौके पर लौहपुरूष के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा किये गये कृत्यों को नमन किया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी भागीदारी की शपथ ली। संचालन प्रो. स्वेता सोनाली ढाल ने की। मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अरशद उस्मानी ने देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्य बनाने में सरदार बल्लभ भाई की दूरदर्शितापूर्ण भूमिका पर चर्चा की। वही ओएसडी डा. पीएस शर्मा ने उनके गौरव पूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. स्वेता सोनाली ढाल, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, प्रो. दीपक कुमार वर्मा के अलावे एनएसएस एवं उन्नत भारत अभियान इकाई के डा. मुकेश साहू, प्रो. प्रशांक मनी, प्रो. आर के राणा, प्रो. अनवर आलम, प्रो. अब्दुल रज्जाक अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दीपक कुमार वर्मा ने किया।
सरदार के कारण ही देश का स्वरूप है अखंड
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.