sonahatu(ranchi) विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल के द्वारा निकाली गई शौर्य जागरण यात्रा शुक्रवार को सोनाहातू पहुँचा। सोनाहातू में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोईरी के नेतृत्व में सोनाहातू जिला परिषद मार्केट से जामुदाग बजरंगी मन्दिर परिसर तक शौर्य जागरण यात्रा निकली गयी। ग्रामीणों ने शौर्य रथ में स्थापित श्री रामलला के प्रतिमा पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किये। इस दौरान राम मंदिर निर्माण के विषय में लोगों को जानकारी दिया गया। मौके पर सोहन मंडल, अंबुज मंडल ,सृष्टिद्धार भगत, भक्ति पद मंडल, भीम प्रसाद गुरु पद मंडल दीपक मंडल, विकास मंडल, अजीत मंडल, सुभाष मंडल आदि मौजूद थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.