Angara (ranchi) एसएसबी 26वी वाहिनी अनगड़ा के द्वारा रविवार को 'एक तारीख एक घंटा' अभियान के तहत बृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। अनगड़ा के गेतलसूद बाजार, तमाड़ बाजार, नामकोम व टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन में कमाण्डेन्ट एसडी शेरखाने के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। तीन किमी तक रेलवे स्टेशन की साफ सफाई की गई। खुद कमांडेंट ने झाड़ू लेकर साफ सफाई की। इसके अलावा वाहिनी की ओर से डॉ. ब्रजेश कुमार (कमांडेंट मेडिकल) सचिन कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) सुनील कुमार ( उपकमांडेंट ) अनुराग सिंह (उप कमांडेंट) इस अभियान में शामिल रहे।
एसएसबी ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान, कमांडेंट ने खुद झाड़ू लेकर की साफ सफाई
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.