GA4-314340326 महानवमी पर प्राचीन दुर्गा मंदिर हाहे व सालहन में दी गई पांच सौ बकरों की बलि

महानवमी पर प्राचीन दुर्गा मंदिर हाहे व सालहन में दी गई पांच सौ बकरों की बलि

angara(ranchi)  महानवमी के मौके पर सोमवार को अनगड़ा प्रखंड के हाहे स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर व सालहन स्थित एतवा भगत दुर्गा मंदिर में पांच सौ बकरों की बलि दी गई। मनौती पूरा होने के बाद श्रद्धालु प्रतिवर्ष हाहे व सालहन में बकरा की बलि देने आते है। बकरा बलि के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का लंबा लाइन लगी हुई थी। श्रद्धालु रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, बंगाल, जमशेदपुर सहित रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों से बकरा की बलि देने आते है। 

हाहे में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार, विशेश्वर चौधरी, सचिन केशरी, सोनु केशरी, भोला मिश्रा, कांशीनाथ साहू, कृष्ण सोनकर, ब्रजकिशोर प्रसाद, आशिष, मनीराम महतो, राजेश महतो, महेश महतो, आनंद केशरी सहित अन्य ने यहां पूजा अर्चना की।  आयोजन में उत्तम देवघरिया, दूर्गा प्रमाणिक, दिनेश देवघरिया, अमित मिश्रा, अजय देवघरिया, संजय बनर्जी, रितेश देवघरिया, नीतेश देवघरिया, सुबोध प्रजापति व सालहन में डा. रिझू नायक, शिबू मुण्डा, राजू नायक, मनक करमाली सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم