GA4-314340326 भगीनी निवेदिता के156वीं जयंती पर हुआ प्राकृतिक खेती व स्थानीय खाद्य द्वारा पोषण सुरक्षा जागरूकता

भगीनी निवेदिता के156वीं जयंती पर हुआ प्राकृतिक खेती व स्थानीय खाद्य द्वारा पोषण सुरक्षा जागरूकता

angara(ranchi)  नवागढ़ के खक्सी टोली में शनिवार को भगिनी निवेदिता के 156वीं जयंती के मौके पर “प्राकृतिक खेती पर जागरूकता एवं स्थानीय खाद्य द्वारा पोषण सुरक्षा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन भगीनी निवेदिता सेवा केन्द्र नवागढ़ ने किया। मार्गदर्शन रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी ने किया। अध्यक्षता सेवा केन्द्र के अध्यक्ष संतोष बेदिया ने की। मुख्य अतिथि रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव थी। इस मौके पर पोषक अनाज आधारित पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पांच गांव की 33 महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने मड़ुवा से बने 39 प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन किया।  टाप पांच महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही 20 अक्टूबर को खेले गये बालिका फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी, जर्सी व फुटबाल देकर पुरस्कृत किया गया। 

निर्मला भगत ने कहा कि स्थानीय खाद्य पदार्थ का प्रसंस्करण करके बेहतर स्वास्थ्य व आय अर्जित की जा सकती है। इस अवसर पर स्वामी भवेशानन्द, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, राजेश पाहन, डा. अजीत सिंह, डा. मनोज सिंह, डा. विशाखा सिंह, सुदीप्त सतपथी, पार्वती कुमारी, करमी देवी, चिरंजीवी मंडल, सोनी कुमारी, श्रवण बेदिया, बिड़ंबर बेदिया, रीना नायक, सोमरा बेदिया, रोहित शाही, तुलसी महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم