angara(ranchi) सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 26वी वाहिनी अनगड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटर सेक्टर बैंडमिंटन टुर्नामेंट की चैंपियन मुजफ्फरपुर की टीम बनी। गुरूवार को खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच में मुजफ्फरपुर ने पूर्णिया को 2-0 से हराया। टुर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल हुई थी। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अथिति सीइओ खेलगांव स्पोटस कांपलेक्स गिरीश कुमार राठौर, सचिन कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) सुनील कुमार (उपकमाडेंट), अनुराग सिंह (उपकमाडेंट), संजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
खेलगांव मे आयोजित एसएसबी इंटर सेक्टर बैंडमिंटन टुर्नामेंट की चैंपियन बनी मुजफ्फरपुर
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.