GA4-314340326 लगाम खेलगांव मैदान में रावण दहन

लगाम खेलगांव मैदान में रावण दहन

silii(ranchi)  सिल्ली के लगाम स्थित खेलगांव मैदान में बुधवार को देर शाम नवजागरण दुर्गा पुजा समिति लगाम के तत्वावधान में रावण दहन एवं  आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण के विशाल पुतले को गूंज अध्यक्ष सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ ने आग लगाया। इससे पूर्व आतिशबाजी का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर के  आतिशबाजी दल के  द्वारा एक से  एक बढ़कर एक रंग बिरंगे पटाखे द्वारा आतिश बाजी कर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। 



पटाखा आतिशबाजी  में झरना, छाता, इलेक्ट्रिक छाता, कदम पेड़, गोला बाजी, उड़न चकरी, अपराजिता, सांप, आवाज, रंगीन फुलझड़ियां, रोशनाई के साथ  हावड़ा ब्रिज, झरना आदि की छवि आतिशबाजी के माध्यम से  दिखायी गयी। लगातार 45 मिनट की आतिशबाजी को देखने आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। कार्यक्रम को लेकर पुजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर व्यापक  इंतजाम किया गया था। आतिशबाजी के अंत में रावण दहन किया गया तत्पश्चात गाजे बाजे के साथ  मां दुर्गा की प्रतिमा को लगाम  शिबेश्वर बांध में विसर्जित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्यामसुंदर महतो, आजसू पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष नेहा महतो, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह,  चिकु सिंह, सिल्ली प्रमुख  जितेंद्र बड़ाईक, उप प्रमुख आरती देवी, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप, मुरी ओपी प्रभारी विपुल कुमार झा, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, शुशील महतो, लक्ष्मण महतो, संजय महतो, ब्रजेश प्रसाद, राजु महतो, भिखु हजामत, केशव महतो, अधीर महतो, राजु कोइरी, जनता कोइरी  समेत पुजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم