Silli(ranchi) सिल्ली के पतराहातु मैदान में शुक्रवार को भाजपा की संकल्प यात्रा के तहत पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मैदान में दिन के दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के नेता अपनी ताकत झोंक रहे हैं। गुरुवार को रांची के सांसद संजय सेठ, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजाराम महतो व रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष व धीरज महतो ने पतराहातु मैदान पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लेते हुए कई निर्देश दिया। जनसभा में रांची सांसद संजय सेठ समेत जिला के पदाधिकारी एवं सिल्ली प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों से कार्यकर्ता एवं ग्रामीण हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इससे पूर्व बाबूलाल मरांडी का बारेंदा मोड़ के पास कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए सेठ ने कहा कि हेमंत सरकार के नीतियों के खिलाफ बाबूलाल ब्रांडेड संकल्प यात्रा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में राज्य में अराजकता का माहौल है।राज्य में तीन प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। राज्य में आधारभूत संरचना का काम रुक गया है। बिजली पानी को बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वही बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है । भाजपा के वरीय नेता डॉ राजाराम महतो कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस में जबरदस्त उत्साह है। स्वागत के लिए ढोल नगाड़ा एवं पाइका, नटवा, नृत्य, समेत पारंपरिक एवं सांस्कृतिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि उनके स्वागत में राज्य की सांस्कृतिक, पारंपरिक और धार्मिक पहचान नजर आए। इस मौके पर, जिला उपाध्यक्ष धीरज महतो, मंडल अध्यक्ष सृष्टिधर प्रजापति, रेखा देवी, विनोद साहू, चितरंजन महतो, दिलेश्वर कोईरी, राधानाथ महतो, परिक्षित मंडल, धरणी देवी, होलिका देवी आदि उपस्थित थे।
आज पतराहातु मैदान में संकल्प यात्रा के विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे बाबूलाल मरांडी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.