Silli (ranchi) सिल्ली एवं आसपास के पंडालों में मां शेरावाली का पट खुला साथ ही साथ माता का पट खुलते ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे । जहां पंडालों में माता का गाना बजते ही क्षेत्र गुजमय में हो गया। वही श्री श्री 108 दुर्गाबाड़ी में पूजा पंडाल सिंगपुर का उद्घाटन डॉ रनेमश प्रसाद एवं शिक्षक शोभाराम महतो द्वारा फीता काट कर संयुक्त रूप से किया गया । सतमी की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया।वही सिल्ली मुरी आसपास के पूजा पंडाल में संध्या में माता की आरती में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया लिया। विधायक सुदेश कुमार महतो सह परिवार नवजागरण दुर्गा पूजा लगाम पूजा पंडाल में महा आरती में हिस्सा लिए।
श्री श्री 108 दुर्गा बाड़ी सिंगपुर
*पुराना राजागढ़ में ब्रिटिश शासनकाल से होती आ रही दुर्गापूजा* स्थानीय तांत्रिक की मानें तो ब्रिटिश शासनकाल से होती आ रही दुर्गापूजा पूरे सिल्ली क्षेत्र में सबसे पहले इसी जगह से पूजा की जाती थी ,जिसके बाद ही क्षेत्र के अन्य मंदिरों में पूजा की परंपरा पूरी की जाती थी। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश काल के समय से ही राजपरिवार यहां मां की आराधना करते आए हैं। जिसका अभी प्राचीन काल का बरसों पुराना दुर्गा मा की प्रतिमा देखने को मिलेगा । जिसके कारण धीरे-धीरे लोगों में इस मंदिर को लेकर गहरी आस्था बढ़ रही है ।दुर्गा पूजा में लोग यहां दूर दूर से पहुचते हैं। बहुत वर्षों बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से फिर से भय्य पूजा पंडाल का निर्माण कर पूजा किया जा रहा है।
कैमरे की नजर में





إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.