गोलरहित रहा एचएलएम स्पोटिंग व बोकारो स्पोटिंग का मुकाबला
दूसरा मैच शाम को स्टेडियम में लगे फ्लड लाइट की दुधिया रोशनी में एचएलएम स्पोटिंग बनाम बोकारो स्पोटिंग के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। गोल करने के कई मौके दोनों टीमों ने गंवाया। मध्यांतर के बाद बोकारो स्पोर्टिंग के 19 नंबर खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया। अंतत: मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।
पूरे मैच के दौरान खिलाड़यों का हौसला बढ़ाते रहे सुदेश कुमार महतो
पूरे मैच के दौरान सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो सहित अन्य अतिथिगण खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। स्वयं सुदेश महतो फुटबाल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे है। इसलिए मैच को गंभीरता से देख रहे थे। बीच बीच में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।
सजग रही सिल्ली प्रखंड स्वास्थ्य विभाग की टीम
पूरे मैच के दौरान सिल्ली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मुकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सजग व मुस्तैद रही। कई चोटिल खिलाड़ियों की मौके पर ही इलाज किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान अजय सिंह, नन्दू पटेल, बिनोद चौधरी, दीपक कुमार, नितेश्वर महतो, सिंटू कुमार, माधव कुमार, मैच रेफरी शिशिर मिंज, रोहित कछप, राजेन कच्छप, शशि मुंडा।
कैमरे की नजर में आज का मैच

.jpeg)
.jpeg)

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.